कृषि मेला में किसान बाजार की संभावनाओं से होंगे परिचित : शिल्पी
रांची, जून 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे झारखंड के सबसे बड़े कृषि उत्सव "झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026" की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, गोपालजी तिवारी व कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ मेला के उद्घाटन सत्र व व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा भी की।
तैयारियों की स्थिति निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं तथा किसानों और आगंतुकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह तीन दिवसीय मेला किसानों को नई तकनीकों और बाजार की संभावनाओं से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। कृषि, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.