भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में 16-18 मार्च को राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन होगा। इसमें शिरकत करने के लिए आने वाले किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का भ्रमण कराया जाएगा। उन्हें फसलों की विभिन्न यूनिट में ले जाकर अगल-अलग प्रजातियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम को निर्देशित किया गया है। केवीके में लगी विभिन्न वैरायटियों के बारे में किसान जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...