पटना, मार्च 14 -- गांधी मैदान में लगे कृषि यांत्रिकरण मेले में शनिवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिनों में 25 हजार किसानों ने मेले का भ्रमण किया। वहीं, कृषि यंत्रों की खरीद पर 1.67 करोड़ का अनुदान दिया गया है। रविवार को मेले का समापन होगा। कृषि विभाग की ओर से आयोजित मेले में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 74 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सीनियर बैच में आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर कैंट की रिया को प्रथम, डॉनबास्को एकेडमी की एंजल सोनी को द्वितीय और डीएवी खगौल की जिया सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जूनियर बैच में डीएवी खगौल की श्रीजा शरण को प्रथम, डॉनबास्को एकेडमी की मान्या सिंह को द्वितीय एवं केन्द्रीय विद्यालय, बेली रोड की स्वाति कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।मेले में आयोजित संवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.