रांची, अप्रैल 18 -- रांची। प्रमुख संवाददाता मोरहाबादी रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सलाहकार कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने किसानों की उत्पादकता एवं विपणन सुधार के लिए क्षेत्र विशेष में समन्वित प्रयास, सूचना प्रसार को वर्तमान समय में जरूरी बताया। वहीं केवीके की विभिन्न योजनाओं को एकीकृत कर तकनीकी प्रसार को गति देना भी जरूरी बताया गया। बैठक में समेति निदेशक विकास कुमार ने एनएफएसएम दलहन कार्यक्रम में आगामी खरीफ मौसम में दलहनी फसल की रणनीति एवं योजना पर विस्तार से चर्चा की।डॉ. डीवी सिंह ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों से क्षेत्रीय समस्याओं को केवीके के साथ साझा करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मखाना, मशरूम व बागवानी फसलों का सर्वेक्षण कार्य गंभीरता से संचालित हो: डीएम उन्होंने कहा कि आईसीएआर...