संभल, मई 31 -- विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग की टीम ने जिले के गांव गणेशपुर, रमपुरा, जालब सराय, रतनपुर, कमालपुर, महमूदपुर कुंज, आलमपुर कुदैया, चाटन और खग्गूपुरा का दौरा किया। इस दौरान किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें कृषि में नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम (मेरठ) से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके लूथरा और तकनीकी अधिकारी उदयवीर सिंह ने आलू की उन्नत खेती पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम लागत वाली आधुनिक कृषि विधियां अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. महावीर सिंह ने गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.