गढ़वा, नवम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में गुरुवार को जिलास्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सभापति सह जिला परिषद सदस्य शंभू चंद्रवंशी, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर सिंह, मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर कापसे, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। किसानों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। उसके लिए कृषि की नई तकनीक का उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की नई तकनीक से ही किसान अधिक फसल उत्पादन कर सकते हैं। उसके लिए समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.