लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में एनएसएस के नव प्रवेशित स्वयंसेवकों के लिए एक ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में ग्लोबल पैथोलॉजी लैब द्वारा स्वयंसेवकों के रक्त के नमूने लेकर उनके रक्त समूह की जाँच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को अपने रक्त समूह की जानकारी देना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। ब्लड ग्रुप जाँच शिविर का संचालन चिकित्सा परामर्शदाता डॉ. रविंद्र नाथ कुमार वर्मा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर सह प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार, गेस्ट फैकल्टी डॉ. रणधीर यादव, डॉ. सतेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्...