कृषि महाविद्यालय में मियावाकी पद्धति से हुआ वृहद पौधरोपण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- गोला गोकर्णनाथ। कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत मियावाकी पद्धति से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों शिक्षकगण कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान के चारों कोनों पर पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मियावाकी पद्धति से सघन पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मियावाकी पद्धति की विशेषताओं जैव विविधता संरक्षण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की भूमिका और कम समय में सघन वन विकसित करने की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- यूओयू में हरेला पर पांच दिवसीय पौधरोपण अभियान शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.