बक्सर, मई 16 -- फोटो- डुमरांव, निसं। वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में मिथन लाईफ के तहत कॉलेज के एनएसएस और एनसीसी से जुड़े शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने आपस में मिल 'नो व्हीकल डे' मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पारस नाथ ने कहा कि ईधन चालित वाहन का व्यवहार कम कर उसे बचाया जा सकता है। इस बचत से उर्जा संरक्षण के साथ ही देश को आर्थिक समृद्धि के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों से अपील किया की हमलोग ईधन चालित वाहनों का कम से कम उपयोग करें और दूसरों को भी इसकी सलाह दें। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने मनाया 'नो व्हीकल डे', पर्यावरण संरक्षण का संदेश विद्यार्थियों में ईधन बचाने के प्रति काफी उत्साह देखा गया। सभी ने अपने शिक्षकों को आश्वासन दिया की...