कृषि महाविद्यालय में निकली तिरंगा रैली
लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।जमुनाबाद के कृषि महाविद्यालय परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम दिवस तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन और कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। तिरंगा रैली महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन से शुरू हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभागी देशभक्ति के नारों के साथ नहर तक पहुंचे और वहां से वापस प्रशासनिक भवन लौटकर रैली का समापन किया। रैली के दौरान पूरा परिसर और आसपास का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के नारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों में गूंजा तिरंगा अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.