कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने हर्ल सिंदरी का किया शैक्षणिक भ्रमण
धनबाद, सितम्बर 26 -- सिंदरी प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद के निर्देश पर शुक्रवार को दो कृषि महाविद्यालयों के छात्रों ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने यूरिया निर्माण प्रक्रिया की बारीकियों को समझते हुए संयंत्र में यूरिया उत्पादन के विभिन्न चरणों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रांची तथा आरएनटी कृषि महाविद्यालय देवघर के विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों ने हर्ल सिंदरी संयंत्र का भ्रमण कर यूरिया निर्माण की पूरी प्रक्रिया उत्पादन के विभिन्न चरणों तथा उर्वरक निर्माण से संबंधित तकनीकी पहलुओं को नजदीक से समझा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में उर्वरक विक्रेताओं के लिए जारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.