भागलपुर, जनवरी 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं मनमाने मूल्य वसूली को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पटना स्थित कृषि भवन में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं विस्तार से रखी। जिप अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण इलाकों में यूरिया खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। इस स्थिति का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व एवं खाद विक्रेता कालाबाजारी कर रहे हैं तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। कई स्थानों पर अवैध रूप से खाद का भंडारण कर रखा गया है। जिससे किसान समय पर खाद से वंचित हो रहे हैं और कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.