अयोध्या, मई 28 -- कुमारगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं उसके साथियों द्वारा एक परिवार के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करते हुए महिला, बच्चों एवं परिवार के लोगों की बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने के मामले में शिकायत करना पीड़ित परिवार को महंगा पड़ा है। मामला जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित स्थानीय विधायक चंद्रभानु पासवान के संज्ञान में आने तथा एसएसपी के आदेश के बावजूद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया, जिसका परिणाम रहा की मनबढ़ और बेअंदाज हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर महिला के बेटे पर प्राण घातक हमला कर दिया। उधुई पूरे विंध्या पांडे गांव निवासी शीतला प्रकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि 21 मई की शाम करीब पांच बजे वह घर पर खाना खा रहे थे, तभी खंडासा थाना क...