लखीसराय, अगस्त 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कृषि मंत्री भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने खाद की कालाबाजारी को लेकर सरकार की गंभीरता दोहराई। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। कालाबाजारी और अनियमितता की शिकायतों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त ...