गया, जून 3 -- जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार सरकार के कृषि विभाग के मंत्री व गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा पांच जून को टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स एंड वैल्यू चेन पहुंचेंगे। इस दौरान वे किसानों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कृषि योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी, गया द्वारा जारी पत्र के अनुसार मंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11 बजे से फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 'खेत बचाओ' अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर व आमस के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों को भाग लेने का अनुरो...