कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जन्मदिवस पर महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
गया, जून 5 -- बिहार के कृषि मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने 59वें जन्मदिन पर शुक्रवार को महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना की। साथ ही विकसित भारत, खुशहाल बिहार और जनकल्याण की कामना की।महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचने पर बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु डॉ. दीनानंद व भिक्षु चालिंदा ने खादा भेंटकर कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी, संतोष कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार गुप्ता, चुनचुन कुमार, कृष्णा साहू सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने भगवान बुद्ध को चीवर और प्रसाद अर्पित कर विशेष पूजा की। जन्मदिन पर उन्होंने भगवान बुद्ध से आशीर्वाद प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.