देवरिया, मई 10 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी तट पर 266.01 लाख रुपये की लागत से होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही वार्ड नंबर 10, रानी लक्ष्मीबाई नगर स्थित स्व. बृजनारायण निषाद मुक्ति धाम अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा परियोजना से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।भाजपा सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। गांवों के विकास से ही देश की खुशहाली संभव है। मंत्री ने बताया कि नगर पंचायत हेतिमपुर में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुक...