नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों पर तमाशा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को शायराना अंदाज में एक के बाद विपक्ष पर कई निशाने साधते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने का आरोप भी लगाया। प्रश्नकाल में सदस्यों के सवालों के जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी राज्य की जनता को केंद्र की योजनाओं से होने वाले लाभों से वंचित करने का पाप कर रही है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के आसन के करीब चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष जो तमाशा कर रहा है, उसे पूरा देश देख रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.