पडरौना, अप्रैल 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कसया तहसील क्षेत्र के सपहां और पडरौना ब्लॉक के सखवनिया गांव का दौरा के दौरान किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।कृषि मंत्री के सपहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। किसानों ने काफी समय से बंद पड़े राजकीय कृषि बीज वितरण केंद्र को पुनः संचालित करने की पुरजोर मांग रखी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने डीडी (कृषि) और जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिया कि केंद्र की अविलंब मरम्मत कराई जाए। कर्मचारी की नियुक्ति कर इसे किसानों के लिए दोबारा शुरू किया जाए।इसके अतिरिक्त कृषि मंत्री ने क्षेत्र में हो रही गेहूं की ...