देवरिया, अक्टूबर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विकास भवन में दिव्यांगजनों के सहयोग एवं सशक्तीकरण के लिए सहायक उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, चार को ट्राईसाइकिल तथा छह दिव्यांगजनों को कान की मशीन प्रदान की गई। इसके साथ ही 21 लाभार्थियों को कॉक्लियर इंप्लांट के प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सहायक उपकरण मिलने से लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर दिव्यांगों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर पिछड़ा वर्ग कल्याण व...