बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। वाराणसी स्थित बीएचयू में कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से 'विकसित कृषि, समर्थ भारत' थीम पर आयोजित दो दिवसीय किसान मेला, कृषि उद्योग प्रदर्शनी एवं कार्यशाला में जनपद के पंदह ब्लॉक के पूर निवासी प्रगतिशील किसान प्रहलाद सिंह तथा बांसडीह ब्लॉक के मिश्रवलिया निवासी विष्णु कुमार ओझा को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व कुलपति अमित कुमार चतुर्वेदी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस खबर से दोनों गांव के लोगों में बेहद खुशी है। पूर हिसं के अनुसार गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रहलाद सिंह को कृषि क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा अन्य किसानों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने से क्षेत्रीय किसानों और नागरिकों में खुशी का माहौल है, वह इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया। सम्मान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.