रांची, मई 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचीं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कोरांबी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन और सकरा (हेल टोली) में अखड़ा निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी योजनाएं तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांगा उरांव, बंधु टोप्पो, पौलूस तिर्की, राजू मिंज, कलीम अंसारी, कलिंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.