कृषि मंत्री ने कर्नाटक के सीएम को बांधी राखी
रांची, अगस्त 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को कर्नाटक में वहां के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों के साथ-साथ झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र के विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से कर्नाटक और झारखंड के बीच कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, किसानों के लिए नई तकनीकों का आदान-प्रदान, पशुधन प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण, सहकारिता मॉडल, कृषि प्रसंस्करण तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.