कृषि मंत्रालय के सलाहकार ने की लागत सर्वेक्षण योजना की समीक्षा
समस्तीपुर, जून 25 -- पूसा। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अर्थशास्त्र, सांख्यिकी एवं मूल्यांकन प्रभाग के सलाहकार (कॉस्ट) डॉ.डी.पी. श्रीवास्तव ने गुरूवार को डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि में संचालित कॉम्प्रिहेंसिव कॉस्ट ऑफ कल्टीवेशन स्कीम की गहन समीक्षा की। इस दौरान योजना से जुड़े अधिकारियों व फील्ड स्टाफ के साथ बैठक कर समुचित सुझाव दिये।
योजना की समीक्षा बाद में कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय से मिलकर मंथन किया। बैठक के दौरान सलाहकार ने कहा कि योजना की सटीकता किसानो को उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने का आधार है। कुलपति ने कहा कि कृषि मूल्य नीति देश के करोड़ो किसानो के जीवन से जुड़ी है। यह एमएसपी का आधार है। खेती की लागत से जुड़ा डेटा को एकत्रित करने वाली यह योजना को विवि की टीम पूरी निष्ठा से कर रही है।
किसान संवाद समीझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.