महोबा, जनवरी 28 -- पनवाड़ी, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालते हुए अपनी मांगों की आवाज को बुलंद किया। थाना स्तर पर दमकल की मांग सहित लंबित चकबंदी प्रक्रिया को समय से पूर्ण कराने की मांग उठाई गई। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राम खिलावन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कस्बा में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी वीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने खिरिया बुजुर्ग में लंबित चकबंदी प्रक्रिया को समय से पूर्ण कराने की मांग उठाई। कृषि मंडी की स्थापना सहित नमामि गंगे के कार्यों को समय से पूर्ण कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.