कृषि भूमि हड़पने के प्रयास का आरोप
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति ने कृषि भूमि हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ताराचंद सैनी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि पिता ज्योति प्रसाद की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष ने वर्ष 1986 की एक कथित वसीयत प्रस्तुत कर खसरा संख्या 219 स्थित करीब 34 बीघा कृषि भूमि में अधिकार जताने का प्रयास किया। वसीयत फर्जी और कूटरचित है। वसीयत में जिस संगत राम को गवाह दर्शाया गया है, उनकी मृत्यु कथित वसीयत की तारीख से पहले पांच फरवरी 1986 को हो चुकी थी। इस संबंध में मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज भी अदालत में प्रस्तुत किए गए हैं। इसी आधार पर तहसीलदार और बाद में एसडीएम न्यायालय ने दाखिल-खारिज संबंधी विवाद में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.