उरई, जून 3 -- कोंच। संवाददाता कोंच के बदनपुरा स्थित कृषि भूमि को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। भूमि के सह-स्वामियों ने आरोप लगाया है कि जमीन का विधिक बंटवारा हुए बिना ही कुछ लोगों द्वारा वहां प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है। एसडीएम कोंच हेमंत पटेल से पूरे मामले की शिकायत की गई है।शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला फूल कुंवर पत्नी काशीप्रसाद एवं राजेन्द्र प्रसाद पुत्र काशीप्रसाद ने बताया कि मौजा कोंच बदनपुरा में भूमि का अभी तक कानूनी रूप से बंटवारा नहीं हुआ है, इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जमीन पर मिट्टी का रास्ता डालकर प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- भूमि अंश निर्धारण का पत्थर उखाड़ा आरोप है कि रातों-रात भूमि पर पक्के पिलर भी स्थापित कर दिए गए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार संबंधित लोगों ने भूमि पर प्लॉट बिक्री का बोर्ड लगा दिया है...