हरिद्वार, अगस्त 4 -- हरिद्वार में 11 बीघा कृषि भूमि की फर्जी बिक्री और राजस्व अभिलेखों में हेर फेर का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली और कूट रचित दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी तरीके से जमीन को बेचा गया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित जोगेंद्र कुमार पुत्र स्व जयपाल निवासी तेलीवाला कलियर ने शिकायत पत्र में बताया कि साल 1992 में उसके पिता जयपाल ने मुख्तयार पुत्र चूड़ाह निवासी मंगलौर को कृषि भूमि का बैनामा किया था। जबकि साल 1994 में पिता ने मुख्तियार से भूमि का हिस्सा दोबारा वापस खरीद लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जाली और कूटरचित दस्तावेजों से बेच दी कृषि भूमि पीड़ित का दावा है कि पिता की मृत्यु के बाद राजस्व अभिलेखों में उसका नाम दर्ज था। आरोप है क...