कृषि भूमि की ई- खसरा के आधार पर जानकारी जुटा रहा विभाग
गाज़ियाबाद, जून 12 -- गाजियाबाद। जिले में कृषि भूमि और फसलों से जुड़ी जानकारी की पड़ताल शुरू हो गई है। कृषि विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर भूमि की ई-खसरे के आधार पर जानकारी जुटाने का कार्य कर रहे है। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी इस दौरान हर खेत, हर खसरे की जानकारी जुटाई जाएगी। इस पड़ताल से विभाग द्वारा किस खसरा नंबर पर कौन-सी फसल बोई गई है, इसकी सटीक जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। खेतों में बोई गई गेहूं, जौ, सरसों, चना जैसी रबी फसलों का विवरण दर्ज किया जाएगा। जिससे जनपद में कितनी भूमि पर कौनसी फसल उगाई जाती है ,यह जानकारी मिल सकेगी। अधिकारी ने बताया कि बीमा योजना या किसी फसल के नुकसान की स्थिति में मुआवजा देने में इस जानकारी की मदद ली जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.