रांची, जनवरी 2 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के महेशपुर में शुक्रवार को सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। मांझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, महेशपुर, खटंगा और डोमनडीह के किसान अपनी कृषि भूमि को बचाने के लिए हाथों में हल-कुदाल लेकर सड़कों पर उतरे। राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि पेसा नियमावली के लागू होने के बाद बिना ग्राम सभा की अनुमति के भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि संबंधित गांवों में ग्राम सभा कर जमीन नहीं देने का फैसला पहले ही प्रशासन को भेजा जा चुका है। इस संबंध में प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देने की मांग की है। किसान बुंडू-बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर अपनी जमीन लिए जाने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.