पटना, जून 3 -- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। राज्य में आधुनिक नर्सरी विकसित की जाएगी। कृषि मंत्री ने बुधवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में उद्यान निदेशालय, फसल प्रक्षेत्र और मापतौल संभागों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के बेहतर और नवाचारी उद्यमियों को संरक्षण देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- कृषि भूमि अतिक्रमण मुक्त होगी, आधुनिक नर्सरी विकसित की जाएगी : विजयनर्सरी विकास को महत्व देना बिहार की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और उसे सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विकास में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बिहार कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जबकि फलों...