दरभंगा, मार्च 7 -- कमतौल/जाले। कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर पूर्व बजट वेबिनार आयोजित किया गया। इस दौरान वरीय वैज्ञानिकों ने बताया वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण स्तंभ है और बजट में किसानों को मजबूत करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ किसानों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि मिल चुकी है तथा पीएम फसल बीमा योजना के तहत लगभग दो लाख करोड़ रुपये के दावे का भुगतान किया गया है। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि जाले, जोगियारा, मस्सा व बेलवारा क्षेत्र के 211 किसानों ने वेबिनार में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.