बलिया, जून 3 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी और जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) संख्या-109 में जनगणना कार्य संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रगणक दीपक कुमार गुप्त ने डीएम आवास को जनगणना भवन क्रमांक-16 आवंटित करते हुए गणना की प्रक्रिया पूरी की। कृषि भवन को मकान क्रमांक-1 मिला है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्व-गणना आईडी उपलब्ध कराई। इसके बाद प्रगणक ने उक्त आईडी को एचएलओ ऐप में दर्ज किया। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य का डीएम ने जायजा लिया इसके बाद महज दो मिनट में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी हो गई। कार्य पूरा होने पर डीएम ने ...