लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) ने कहा है कि जब कृषि बिल वापस हो सकता है तो वर्ष 2017 में हुआ संशोधन क्यों नहीं रद्द हो सकता। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने फेसबुक लाइव के दौरान देशभर के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश फैसला है न कि न्याय। उन्होंने कहा कि 2017 में जब केंद्र सरकार द्वारा संशोधन लाया गया तो उसमें केवल मिनिमम योग्यता की बात कही गई। उसमें कहीं भी नहीं लिखा है कि 25 वर्ष पहले नियुक्त शिक्षक पर टीईटी लागू होगा। यह भी पढ़ें- TET: टीईटी अनिवार्यता पर SC के फैसले के बाद शिक्षक संगठनों पर भड़के शिक्षक; साझा मंच की उठी मांगशिक्षकों के अधिकारों का उल्लंघन इस संशोधन के सहारे सरकार ने देशभर के शिक्षकों के साथ छल किया है और षड्...