कृषि बाजार समिति में जैविक उत्पादों के लिए अलग होंगी दुकानें
गया, सितम्बर 3 -- बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को चंदौती स्थित नवनिर्मित कृषि बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बाजार समिति के प्रशासनिक भवन, गोदाम, दुकानों और विपणन शेड की सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने दुकानों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया ताकि किसानों और व्यापारियों को कृषि, पशुपालन व मत्स्य उत्पादों की खरीद-बिक्री में सुविधा मिल सके। जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मंत्री ने जैविक व प्राकृतिक खेती से उत्पादित कृषि उत्पादों के लिए अलग दुकानें चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे जैविक खेती करने वाले किसानों का मनोबल बढ़ेगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त गैर-रासायनिक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.