मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कृषि फीडरों से हो रही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने निगरानी अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले में दो हजार से अधिक एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मरों पर डीटी मीटर लगाए जा रहे हैं, ताकि वास्तविक खपत का आकलन हो सके। इससे कृषि फीडर का अनधिकृत उपयोग पकड़ा जा सकेगा। विभाग को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कि कृषि फीडर की बिजली का उपयोग उद्योग-धंधों के लिए भी किया जा रहा है। जैसे-मुर्गी दाना निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में चोरी-छिपे इसका उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी सख्ती से निगरानी हो रही है। मीटरिंग के बाद ऐसे मामलों की पहचान ओर आसान होगी तथा दोषियों पर जुर्माना, कनेक्शन काटना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर पूर्वी डिविजन के कार्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.