कृषि फीडर का तार काट ले गए चोर
सहरसा, जून 2 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव थाना क्षेत्र में एक बार फिर बिजली तार चोरों ने कृषि फीडर को निशाना बनाया है। धेमरा नदी के पूरब महादेव भरना एवं उसके उत्तर स्थित बहियार में लगे कृषि फीडर के 12 एचटी पोलों का तार अज्ञात चोर काटकर ले गए। इस घटना से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 1 लाख 6 हजार 994 रुपये की क्षति हुई है। मामले को लेकर बनगांव फीडर के जूनियर इंजीनियर राजीव रंजन ने बनगांव थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली तार चोरों का गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। यह भी पढ़ें- सुपौल : दर्जनों पोल से तार काट ले गए चोर इससे पूर्व मुरली बसंतपुर तथा बनगांव-चैनपुर मुख्य मार्ग के किनारे कृषि फीडर के दर्जनों एचटी पोलों से लाखों रुपये मूल्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.