मुंगेर, मार्च 21 -- टेटिया बंबर, एसं.। प्रखंड क्षेत्र में किसानों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा लोहारा-तुलसीपुर मार्ग पर कृषि फीडर का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पूर्व में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक ही 11 हजार वोल्ट की कंबाइन लाइन होने से किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पाती थी, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित होता था। विद्युत प्रशाखा के जेई रंजीत कुमार ने बताया कि अब कृषि फीडर को अलग कर खेतों तक सीधी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.