हरदोई, अगस्त 3 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद स्थित सरकारी कृषि फार्म में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार से धरना शुरू कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कृषि फार्म परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि 4 मार्च 2025 से 1 जून 2026 के बीच कासिमाबाद और जैतपुर कृषि फार्मों में मजदूरी व कृषि कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। उनका दावा है कि कासिमाबाद क्षेत्र में करीब 1.84 करोड़ रुपये और जैतपुर क्षेत्र में लगभग 89 लाख रुपये का भुगतान कार्य के अनुपात से अधिक दिखाकर किया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि एक बिल में जेसीबी के स्थान पर मोटरसाइकिल का ...