मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- रामराज। रामराज थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा मुजाहिदपुर में एक फार्म पर शराब पीने से मना करने पर फार्म के कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए फार्म के कर्मचारी ने रामराज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। रामराज थानाक्षेत्र के समाना उर्फ रामराज निवासी हुसैन पुत्र छोटे ने रामराज थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह रामराज निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र इंदरपाल सिंह के खेड़ा मुजाहिदपुर स्थित कृषि फार्म पर कार्य करता है। गत 24 फरवरी को दोपहर में जब वह कृषि फार्म पर पहुंचा तो फार्म के अंदर जगमोहन ग्रेवाल उर्फ छोटे निवासी रामराज व एक अन्य शराब पी रहे थे। आरोप है कि जब हुसैन ने उन्हें वहां पर शराब पीने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी और मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.