कृषि फार्म पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा जांच की मांग
हरदोई, अगस्त 25 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम रहिमाबाद ग्रन्ट स्थित कृषि फार्म के राजकीय ऊसर सुधार परिक्षेत्र मोहम्मदपुर और उपाध्याय खेड़ा में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर भाकियू मजदूर यूनियन (सर्वसमाज) ने वित्तीय अनियमितता का आरोप और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर संबंधित अभिलेखों और भुगतान की जांच कराने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि 4 मार्च 25 से 1 जून 26 के बीच मोहम्मदपुर कृषि प्रक्षेत्र में मजदूरी मद में करीब 1.35 करोड़ रुपये और सामग्री पूर्ति मद में करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.