गोड्डा, फरवरी 5 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी गांव में कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण के तहत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था।कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार ठाकुर एवं प्रखंड समन्वयक आयुषी झा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसके लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया को समझाया गया। साथ ही किसानों को मिट्टी जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके।गोष्ठी में पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार कर्ण, कृषक मित्र शंभू प्रसाद,संतोष साह, मो. बदरूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.