लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। परिणाम जारी न होने से नाराज ‍‍कृषि प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को गोमतीनगर स्थित पिकप भवन के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने अंतिम परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि 3446 पद की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से लंबित होने के कारण हजारों कृषि स्नातक युवा परेशान हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परिणाम जारी करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि आयोग ने भर्ती का विज्ञापन चार मार्च 2024 को जारी किया और लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित करायी। अभी तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया है। इससे प्रदेश भर के अभ्यर्थियों में नाराजगी है। 2759 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया चल रही अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में कृषि प्र...