कृषि प्राविधिक सहायक पद पर विशाल का चयन
गाजीपुर, जून 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मौधा गांव निवासी विशाल कुमार सिंह का कृषि विभाग में कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन होने से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पहली ही प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। विशाल ने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त की। पिता स्वर्गीय संतोष कुमार सिंह के निधन के बाद गांव लौटकर सुल्तानपुर से बीएससी (कृषि) और एमएससी (एग्रोनॉमी) की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2025 में आयोजित एजीटीए परीक्षा में सफल होकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी माता अंजना सिंह ने इसे कठिन संघर्ष और मेहनत का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक बने बेलहरी के रत्नेश चाचा आनंद सिंह, समाजसेवी राजा सिंह, महेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.