कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित पुराछात्रों ने बढ़ाया इविवि का गौरव
प्रयागराज, जून 30 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 23 जून को घोषित कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती परीक्षा के परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 30 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के शीला धर मृदा विज्ञान संस्थान, रसायन विज्ञान विभाग तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम बताया है। कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. दिनेश मणि, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. सुनील सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर तथा वरिष्ठ शोधार्थी बेचन सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यूनिवर्सिटी ऑफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.