कृषि प्रसंस्करण से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
कटिहार, अक्टूबर 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । जिले में अब खेती के साथ कृषि उपज के प्रसंस्करण और जैविक संसाधनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि विभाग ने पक्का वर्मी कम्पोस्ट, गोबर-बायोगैस, तेल प्रसंस्करण तथा कोल्ड प्रेस तेल निष्कर्षण एवं पैकेजिंग इकाइयों की स्थापना के लिए किसानों और संबंधित संस्थाओं को अनुदान देने की पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य खेती की लागत कम करने के साथ किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाना और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करना है। वर्मी कम्पोस्ट की 1,400 इकाइयों का लक्ष्य, 719 किसानों ने किया आवेदन
वर्मी कम्पोस्ट इकाई के लिए अनुदान पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई के लिए प्रति इकाई लागत 10 हजार रुपये निर्धारित है। किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 5 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.