सहरसा, अप्रैल 8 -- सत्तर कटैया। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में कृषि उपादान विक्रेताओं के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर पंद्रह दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अरुणिमा कुमारी एवं कोसी जोन के संयुक्त कृषि निदेशक प्रवीण कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया जिले के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य ने मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...