लातेहार, अप्रैल 5 -- लातेहार,प्रतिनिधि। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लातेहार के जुबली चौक निवासी निर्दोष गुप्ता को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक अवसर प्राप्त हुआ है। सिरी सीड्स कंपनी द्वारा उन्हें 8 से 14 अप्रैल तक दो देशों सिंगापुर एवं फिलिपींस (मनिला) की शैक्षणिक एवं तकनीकी यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस यात्रा के दौरान श्री गुप्ता 9 से 10 अप्रैल तक सिंगापुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे, वहीं 11 अप्रैल से फिलिपींस एवं एंजेल सिटी में कंपनी द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें कृषि वैज्ञानिकों, अनुसंधान एवं विकास (आरएनडी) विशेषज्ञों तथा कंपनी के प्रोसेसिंग प्लांट के कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। इस संबंध मे...