बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- राजगीर महोत्सव : किसानों को लाइव डेमो के माध्यम से मिलेगी जानकारी राजगीर, निज संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा लगायी गयी कृषि प्रदर्शनी में जिले के किसान भ्रमण करेंगे। 19 से 25 दिसंबर तक विशेष कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रतिदिन 150 किसान लाइव डेमो के माध्यम से खेती की आधुनिक तकनीकों को नजदीक से देखेंगे और जानकारी प्राप्त करेंगे। परिभ्रमण के दौरान किसानों को आदिमानव काल की खेती से लेकर वर्तमान समय की उन्नत खेती व भविष्य की आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। वैज्ञानिक तरीके से खेती, उन्नत बीज, आधुनिक उपकरणों व नयी तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। उप परियोजना पदाधिकारी भानू प्रकाश ने बताया कि किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक, मत्स्य पालन, पशुपालन, गव्य झोपड़ी में मशरूम उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.