मेरठ, जून 1 -- चेतावाला गांव के समीप कुछ लोगों द्वारा राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। जिसे प्रक्षेत्र के प्रबंधक व लेखपाल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं उसे हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र के प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि उनकी प्रक्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा निर्माण किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया। जिस पर लेखपाल सुनील वत्स तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा निर्माण कार्य रूकवा दिया। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद, सीओ ने मांगे कागजात दोनो पक्षों को थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने थाना पर बुलाया तथा निर्माण कर्ताओं स...